ध्यान पर ओशो के कुछ उद्धरण जो इस विषय पर उनकी प्रज्ञा के विस्तार और गहराई की एक झलक देते हैं। यहां उनकी कुछ चुनिंदा पुस्तकों की समीक्षा की गई है और ध्यान पर बोले गए उनके कुछ वीडियो क्लिप्स भी इसमें शामिल हैं।

संक्षिप्त उद्धरण
ओशो ने ध्यान पर बहुत कुछ बोला है। या यह कहा जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ ध्यान पर ही बोला है! ध्यान एक अवस्था की तरह, एक अवस्था जो प्राकृतिक है और हमारे भीतर पहले से ही मौजूद है: जिसे पैदा नहीं करना है बल्कि जिसे वापस पाना है और पुनर्निर्मित करना है। ध्यान को साक्षीभाव, माइंडफुलनेस भी कहा जा सकता है, या (जैसा कि झेन परंपरा में) अ-मन, नो-माइंड की अवस्था भी। ध्यान की अनेक और विविध प्रकार की विधियां– कुछ सक्रिय, कुछ निष्क्रिय– मौन के अतिथि का स्वागत करने की तैयारी के बहुत से रास्तों के रूप में; ध्यान और प्रेम, यौन, सृजनात्मकता, संगीत, प्रतिभा, अंतर्ज्ञान, उत्सव; ध्यान एक कला और एक विज्ञान और एक युक्ति की तरह; जीने और मरने में ध्यान, और भी बहुत कुछ। उनकी अंतर्दृष्टियों का एक छोटा सा संकलन नीचे है…
‘ध्यान अभियान है, सबसे बड़ा अभियान जिस पर मनुष्य का मन निकल सकता है। ध्यान है बस होना–कुछ भी न करते हुए, कोई क्रिया नहीं, कोई विचार नहीं, कोई भाव नहीं। तुम बस हो, और यह खालिस आनंद है।’
(ओशो: दि ऑरेंज बुक)
‘साधना का बिलकुल प्रारंभिक चरण आपके शरीर पर रखना होता है। इसलिए एक बात स्मरण रखें कि शरीर के संबंध में अगर सुनी-सुनाई कोई बुरी भावना मन में हो, उसे फेंक दें। शरीर मात्र साधन है, संसार का भी और सत्य का भी।’
(ओशो: ध्यान सूत्र)
‘प्रेम तुम्हें ध्यानस्थ बना देता है यदि वह ठीक दिशा में हो। ध्यान तुम्हें प्रेमपूर्ण बना देता है यदि वह ठीक दिशा में हो।’
(ओशो: दि सर्च)
‘सामान्यतया ऊर्जा तुमसे दूर जा रही है– वस्तुओं की तरफ, लक्ष्यों की तरफ, दुनिया में। ऊर्जा तुमसे दूर जा रही है, इसलिए तुम खालीपन महसूस करते हो। ऊर्जा दूर चली जाती है, फिर कभी वापस नहीं आती; तुम ऊर्जा फेंकते चले जाते हो। बाद में तुम लुटे-लुटे और निराश महसूस करते हो। कुछ भी वापस नहीं आता। तुरंत ही तुम एक खालीपन महसूस करते हो। ऊर्जा हर दिन बस बाहर की ओर बह रही है– और फिर मृत्यु आ जाती है। मृत्यु और कुछ नहीं बल्कि इस बात की सूचक है कि तुम शक्तिहीन हो चुके हो और थक चुके हो।’
इसे समझना जीवन में सबसे बड़ा चमत्कार है, और ऊर्जा को वापस घर की तरफ मोड़ना। यह भीतर की ओर मुड़ना है। ऐसा नहीं कि सब छोड़ कर तुम दुनिया से भाग जाते हो। तुम दुनिया में रहते हो– कुछ भी छोड़ने या कहीं ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। तुम दुनिया में रहते हो, परंतु पूरी तरह एक अलग तरीके से। अब तुम दुनिया में रहते हो परंतु तुम अपने आप में केंद्रित बने रहते हो; तुम्हारी ऊर्जा तुम पर वापस लौटती रहती है।
‘अब तुम बहिर्मुखी नहीं रहते: तुम अंतर्मुखी हो जाते हो। निश्चित ही तुम एक ऊर्जा-कुंड बन जाते हो, एक जलाशय, और ऊर्जा है प्रसन्नता, विशुद्ध आनंद। वहां सिर्फ ऊर्जा होती है, लबालब बहती हुई, और तुम आनंदित होते हो, और उसे बांट सकते हो, और प्रेम में तुम उसे दे सकते हो।’
‘जहां भी तुम जाते हो, जो भी तुम करते हो, हमेशा उसे भीतरी प्रकाश में करना जागरूकता के साथ। ध्यान इसी सबके लिए ही है– ज्यादा होशपूर्ण बनने के लिए। इसी जीवन को जीना है, बस अपने होश को बदल देना है– इसे ज्यादा प्रगाढ़ बनाना है। वही भोजन करना है, उसी रास्ते पर चलना है, उसी घर में रहना है, उसी स्त्री और उसी बच्चे के साथ, परंतु भीतर बिलकुल अलग हो जाना है। होशपूर्ण बन जाना है! उसी रास्ते पर चलो, परंतु होश के साथ। अगर तुम होशपूर्ण हो जाओ, अचानक वही रास्ता वही नहीं रहता, क्योंकि तुम वही नहीं हो। अगर तुम होशपूर्ण हो जाते हो, वही खाना वही नहीं रहता, क्योंकि तुम वही नहीं रहते, वही स्त्री वही नहीं रहती, क्योंकि तुम वही नहीं हो। तुम्हारे भीतरी परिवर्तन से सब-कुछ बदल जाता है।’
‘अगर कोई अपने भीतर को बदल लेता है, तो उसका बाहर पूरी तरह से बदल जाता है। यही है संसार की मेरी परिभाषा–तुम निश्चित रूप से एक गहरे भीतरी अंधकार में जी रहे होओगे, इसलिए ही संसार है। अगर तुम अपने भीतर के दीपक को प्रकाशित कर लो, अचानक संसार विदा हो जाता है, और वहां केवल परमात्मा रह जाता है। सब-कुछ तुम्हारे भीतर की जागरूकता एवं बेहोशी पर निर्भर करता है। केवल वही एक बदलाव, वही एक परिवर्तन, वही एक क्रांति है, जिसे किया जाना है।’
(ओशो: दि धम्मपदा: दि वे ऑफ़ दि बुद्धा)
‘ध्यान क्रियाशीलता के विरोध में नहीं है। यह बस तुम्हें जीवन का एक नया तरीका सिखाता है; तुम चक्रवात के केंद्र बन जाते हो।’
(ओशो: फ्रॉम मिजरी टु एनलाइटनमेंट)
‘ध्यान का अर्थ है: अकेले होने में आनंद।’
(ओशो: दि बुक)
‘ध्यान को बस एक साक्षीभाव बन चाहिए; तभी इसे पूरे चौबीसों घंटे जारी रखना संभव है। यहां तक कि जब तुम सोने जाओ, होशपूर्ण बने रहो। अंतिम क्षण तक, जब तुम पाते हो कि नींद तुम्हें आगोश में ले रही है– अंधकार बढ़ता जा रहा है, शरीर शिथिल हो रहा है और वह बिंदु आने वाला है जहां तुम अचानक जागरण से नींद में सरक जाओगे–उस क्षण तक देखो। और पहली बात, सुबह जब तुम्हें पता चलता है कि नींद खत्म हो गई है, तुरंत देखना शुरू करो; जल्दी ही तुम नींद में भी देखने में सक्षम हो जाओगे।’
‘देखना एक दीया बन जाएगा जो तुम्हारे भीतर दिन-रात जलता रहेगा।’
‘यही एक मात्र प्रामाणिक ध्यान है। अन्य सभी जो कुछ तुम्हें ध्यान के नाम पर सिखाया गया है वह बस एक खिलौना भर है, तुम्हें धोखा देने के लिए कि तुम कुछ अध्यात्मिक कार्य कर रहे हो। इस ध्यान के साथ तुम परम स्रोत पर पहुंच जाओगे। वह सब-कुछ जो भ्रांतिपूर्ण है मिट जाएगा।’
‘लेकिन अस्तित्व में सब-कुछ भ्रांति नहीं है। जो भ्रांति नहीं है वह अपरिहार्य है, और जो अपरिहार्य है उसके साथ तुम क्या करोगे? शायद तुमने इसके बारे में कभी सोचा नहीं है।’
‘यही अपरिहार्यता ही ध्यान है।’
अगर तुम सिर्फ अपरिहार्य को ही देखते रहो, तुम साफ देख पाओगे कि वह जो देखते हुए गायब हो जाता है, वह भ्रामक है; वह जो और भी स्पष्ट हो जाता है, और ज्यादा पूर्णतया स्वच्छ रूप से, जो पहले तुम्हारे भ्रामक सपनों, इच्छाओं के पीछे छिपा था, अब बिलकुल स्पष्ट होकर खड़ा है।’
(ओशो: दि ग्रेट झेन मास्टर ताहुई)
‘ध्यान तुममें संवेदनशीलता लाएगा, इस जगत से जुड़े होने की एक गहन भाव लाएगा। और यह संवेदनशीलता तुम्हारी लिए नयी मित्रताएं पैदा देगी–मैत्री-भाव वृक्षों के साथ, पक्षियों के साथ, पशुओं के साथ, पहाड़ों, नदियों के साथ, सागरों के साथ, सितारों के साथ। जैसे-जैसे प्रेम बढ़ता है, मित्रता बढती है, जीवन ज्यादा समृद्ध होता जाता है।’
(ओशो: बियांड एनलाइटनमेंट)
एक सच्चा ध्यानी व्यक्ति विनोदप्रिय होता है; जीवन उसके लिए आनंदायक बात है, जीवन एक लीला है। वह इसका भरपूर आनंद लेता है।’
(ओशो: एनसिएंट म्यूजिक इन दि पाइंस)
‘मैं चाहूंगा कि तुम इतने सक्षम बन जाओ कि तुम बाजार में रहो और फिर भी ध्यानपूर्ण बने रहो। मैं चाहूंगा कि तुम लोगों के साथ संबंध बनाओ, प्रेम करो, लाखों तरह के रिश्तों में बंधो– क्योंकि वे रिश्ते तुम्हें समृद्ध बनाते हैं–और फिर भी इतने सक्षम रहो कि कभी-कभी अपने दरवाजे बंद करके सब रिश्तों से अवकाश ले सको… ताकि तुम अपनी अंतरात्मा से भी संबंध बना सको।’
‘दूसरों से संबंध रखो, लेकिन अपने आप से भी संबंध रखो। दूसरों से प्रेम करो, लेकिन अपने आप से भी प्रेम करो। बाहर जाओ!– दुनिया सुंदर है, जोखिम भरी है; यह एक चुनौती है, यह समृद्ध बनाती है। उस मौके को खोओ मत! जब भी दुनिया तुम्हारे दरवाजे पर दस्तक दे और तुम्हें पुकारे, बाहर जाओ! निर्भय होकर बाहर निकलो– वहां कुछ भी खोने को नहीं है; वहां सब पाने को है। लेकिन तुम स्वयं खो मत जाना। बाहर ही बाहर मत चलते जाओ और खो जाओ। कभी-कभी घर वापस आओ। कभी-कभी दुनिया को भूल जाओ – वही क्षण ध्यान के लिए हैं।’
‘हर दिन, अगर तुम संतुलित होना चाहते हो, तो तुम बाहरी और आंतरिक संतुलन को बनाए रखो। दोनों का वजन बराबर होना चाहिए, ताकि भीतर तुम कभी भी असंतुलित न होने पाओ।’
‘यही अर्थ है जब झेन मास्टर्स कहते हैं: “नदी में उतरो, लेकिन तुम्हारे पैर पानी को न छू पाए।” संसार में रहो, लेकिन संसार के ही मत हो जाओ। संसार में रहो, लेकिन संसार को अपने भीतर मत आने दो। जब तुम घर आओ, तो घर ऐसे आओ जैसे कि सारा संसार तिरोहित हो गया है।’
(ओशो: ए सडन क्लैश ऑफ़ थंडर)
प्रवचनों के उद्धरण
जागरूकता और सम्यक-स्मरण के संबंध में ओशो
ओशो द्वारा सवाल का जवाब: ‘ठीक सम्यक-स्मरण’ को कृपया समझाने का अनुग्रह करें। अगर यह कोई लक्ष्य या अभ्यास करने जैसा कुछ नहीं है, तो यह क्या है? Read more
विशिष्ट स्थितियों में ओशो द्वारा ध्यान पर जो बोला गया है, उसे भी देखें:
Meditation and Ageing and Maturity
Meditation and Illness and Pain
Meditation and Death and Dying
ऑडियो
ओशो ऑडियो प्रवचन
आप इन्हें OSHO Radio पर सुन सकते हैं
यूट्यूब वीडियो क्लिप्स
ध्यान: एक बहुत ही सरल घटना
जागरूकता: इसी क्षण में होना
विडियो से लिया गया, ध्यान: व्यस्त महिलाओं का तनाव-मुक्त होकर जीना, यह विशेषता जागने और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मौजूद रहने के लिए ध्यानतत्पर रहने की कूट-नितियों की एक श्रंखला प्रदान करता है। आलेख, प्रस्तुति और टीका: मनीषा जेम्स
टॉम रॉबिन्स समकालीन रहस्यदर्शी ओशो के बारे में
अमरीकन लेखक, टॉम रॉबिन्स, ओशो के बारे में कहते हैं।
ध्यान के साथ जीवन एक निपट आनंद होगा
ओशो द्वारा कोई भी मान्यताएं, पंथ, हठधर्मिता नहीं रखने के बारे में; इसी क्षण में होना, जीवन के प्रति अनुगृहीत होना और जागने के बारे में।
osho.com वेबसाइट पर और वीडियोज मिल सकते हैं here और भी यूट्यूब पर
ओशो पुस्तकें
उस एक लेखक द्वारा जिसने ध्यान पर ६०० से ज्यादा किताबों की रचना की है, उनमें कुछ शुरुआती लोगों के लिए हैं, जो Recommended Books on Meditation पर उपलब्ध हैं
ओशो के सम्पूर्ण शीर्षकों के लिए Library on osho.com पर आएं
अगर आप कई ऑनलाइन ओशो संसाधनों का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप iOSHO पर जाएं, जो नि:शुल्क या भुगतान किए जाने पर सदस्यता प्रदान करता है। अन्य ओशो संसाधन here खरीदे जा सकते हैं।


